Prison Wedding. राजस्थान के इतिहास में पहली बार जेल की सलाखों के पीछे 2 हत्यारों ने सात फेरे लिए. हैरान करने वाली बात यह है कि दूल्हा मूलाराम भाटी अपने पड़ोसी का कातिल है, जबकि सीमा घड़से ने शादी के सवा महीने बाद अपने पति का कत्ल किया था. आखिर जुर्म की दुनिया से निकली यह अजीबोगरीब प्रेम कहानी जेल की चारदीवारी के बीच शादी के अंजाम तक कैसे पहुंची?

राजस्थान के जिला नागौर के अड़सिंगा गांव निवासी मूलाराम भाटी को करीब 2 साल पहले अजमेर जेल से जोधपुर की मंडोर ओपन जेल में स्थानांतरित किया गया था. वहीं पर मुंबई निवासी सीमा धड़से भी थी. सीमा की शादी घंटाघर जोधपुर में कौशलराज नामक युवक से हुई थी.

सीमा पर आरोप है कि उस ने शादी के सवा माह बाद ही पति की हत्या कर दी थी. इसी आरोप में सीमा को डेढ़ साल पहले महिला जेल से मंडोर ओपन जेल भेजा गया था.

ओपन जेल के नियमों के तहत दोनों खेतीबाड़ी और अन्य कार्यों में हिस्सा लेते थे. इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. ओपन जेल में डेढ़ साल पहले सीमा आई तो मूलाराम की नजर उस पर पड़ी. वह बेहद सुंदर थी. वह सीमा को पहली नजर में पसंद करने लगा था.

दोनों को खेतीबाड़ी का काम करने साथ में भेजा गया तो मूलाराम ने सीमा से कहा, ''आप का क्या नाम है और किस जुर्म में सजा काट रही हो?’’

यह सुन कर वह बोली, ''मेरा नाम सीमा है. मैं मूलरूप से मुंबई की रहने वाली हूं. 2016 में मेरी शादी जोधपुर के कौशलराज नामक व्यक्ति से जबरदस्ती करा दी थी. मुझे पति पसंद नहीं था. वह बावला सा था. इस कारण शादी के सवा माह भी नहीं हुआ था कि मैं ने उसे ठिकाने लगा दिया. मैं ने उस के दाएं हाथ की नस काट दी थी. मैं ने इसे सुसाइड बताने की हरसंभव कोशिश की, मगर सदर थाना पुलिस ने मुझे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. दोष सिद्ध होने पर उम्रकैद की सजा हुई और सेंट्रल जेल जोधपुर भेज दी गई. फिर महिला जेल से मंडोर ओपन जेल भेजी गई. अब मैं आप के सामने हूं.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...