Gwalior Cyber Crime. डिजिटल प्लेटफार्म पर अजनबी व्यक्ति से हुई दोस्ती के बाद उस के प्रेमजाल में फंस कर ग्वालियर के नामचीन डौक्टर की पत्नी काजल इस कदर अंधी हो गई कि उस के कहने पर उस ने अपना न्यूड वीडियो तक बना कर उसे भेज दिया. इस के बाद उस के साथ औनलाइन ठगी का ऐसा सिलसिला शुरू हो गया कि...

मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर ग्वालियर का हजीरा क्षेत्र जिसे विश्व भर में सुर सम्राट तानसेन की समाधि बनी होने की वजह से जाना जाता है. सितंबर माह की बात है. साइबर क्राइम थाने के एसएचओ धर्मेंद्र कुशवाहा अपने औफिस में बैठ कर प्रतिदिन का काम निपटा रहे थे. इसी दौरान 34-35 साल की युवती हमउम्र नवयुवक के साथ उन के पास आई. उस ने अपना परिचय देते हुए कहा, ''सर, विपिन नाम के एक साइबर ठग ने पहले सोशल मीडिया पर मुझ से दोस्ती की, फिर बड़े ही शातिराना ढंग से मुझे बेवकूफ बना कर अपने प्रेम जाल में फंसाया और मुझ से ही मेरा न्यूड वीडियो बनवाया और वह मुझ से अपने वाट्सऐप नंबर पर मंगवा लिया.

''इस के बाद विदेश से कीमती उपहार और मुद्रा भेजने के बहाने कस्टम ड्यूटी, जीएसटी से ले कर अन्य टैक्स और कागजी काररवाई की खानापूर्ति के नाम पर 5 बार में 3 लाख 76 हजार रुपए अलगअलग पे वालेट पर मेरे से औनलाइन ट्रांसफर करा लिए. मैं साइबर ठग की हर बात पर आंख मूंद कर भरोसा करती रही.

''वह मुझे बड़े ही शातिराना अंदाज में बेवकूफ बनाता रहा, लेकिन उस की बात पर मुझे किसी तरह का संदेह तब तक नहीं हुआ, जब तक उस ने मेरे न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी दे कर मुझे अलगअलग नंबरों से कौल कर ब्लैकमेल करना शुरू नहीं कर दिया. वक्त अपनी रफ्तार से गुजर रहा था, तभी अचानक एक दिन मेरे मोबाइल पर मेरे साथ साइबर ठगी करने वाले शख्स का फोन आया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...