Delhi Child Kidnapping. अमित गुप्ता ने एक ही बार में मोटी रकम हासिल करने के लिए अपने दोस्त रहमान की मदद से अपने चचेरे भाई मुकेश गुप्ता के बेटे का अपहरण कर तो लिया, लेकिन उसे क्या पता था कि यह काम उन दोनों को कितना महंगा पड़ने वाला है.  

ट्यूशन से घर लौटने के बाद 5 साल के वासु ने अपना बैग मेज पर रखा और फटाफट बाहर की तरफ दौड़ लगा दी. मां भावना ने   उसे कई आवाजें दीं लेकिन वह यह कहते हुए घर से निकल गया कि खेलने जा रहा है. वासु अकसर रोजाना ही ट्यूशन से लौटने के बाद खेलने चला जाता था और खेल कर थोड़ी देर बाद घर लौटता था. इसलिए भावना उस की ओर से ध्यान हटा कर घर के काम में लग गईं. यह 24 अप्रैल, 2014 शाम साढ़े 5 बजे की बात है.

वासु खेल कर आधापौन घंटे में घर लौट आता था. लेकिन उस दिन जब वह साढ़े 6 बजे तक भी नहीं लौटा तो भावना गुप्ता को उसे बुलाने के लिए घर से निकलना पड़ा. गली में जो बच्चे खेल रहे थे उन में वासु नहीं था. उन्होंने बच्चों से वासु के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वासु काफी देर पहले दूसरे बच्चों के साथ यहीं पर बैडमिंटन खेल रहा था.

जिन बच्चों के साथ वासु बैडमिंटन खेल रहा था, वह भी उसी गली में रहते थे. भावना उन बच्चों के घर गईं तो बच्चों ने बताया कि काफी देर पहले जब वह खेल बंद कर के घर चले आए थे तो वासु वहीं पर रह गया था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...