Hidden Body Case. शमसुद्दीन ने देह व्यापार करने वाली फरजाना से इस शर्त पर निकाह किया था कि वह निकाह के बाद देह व्यापार हरगिज नहीं करेगी. इस शर्त पर सहमति दिखाने के बाद शमसुद्दीन ने उस से निकाह कर लिया. निकाह के कुछ सालों बाद फरजाना अपना वचन भूल कर फिर से देहधंधे पर उतर आई. तब शमसुद्दीन ने उस की हत्या कर 20 फीट नीचे घर में ही दफन कर दिया. अब 34 साल बाद हत्या का यह जिन्न इस तरह सामने आया कि...

उस दिन अहमदाबाद के वटवा के कुतुबनगर की उस गली में सुबह ही एक बंद पड़े मकान के सामने पुलिस की गाडिय़ां आ कर खड़ी हो गई थीं. कुछ मजदूर फावड़े और कुदाल ले कर पुलिस वालों के साथ थे तो साथ ही एक जेसीबी मशीन भी थी.

पुलिस वालों और उन के साथ आए इस तामझाम को देख कर उत्सुकतावश मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए थे. लोगों की समझ में नहीं आ रहा था कि इस पुराने मकान में ऐसा क्या है कि सुबहसुबह ही पुलिस ने आ कर इसे घेर लिया. जबकि वह मकान कई सालों से बंद पड़ा था.

कुछ लोगों को तो यह भी नहीं मालूम था कि उस में रहता कौन था. पुलिस के साथ आए तामझाम को देख कर लोगों को यह समझते देर नहीं लगी थी कि पुलिस उस मकान की खुदाई कराने आई है. लेकिन वह खुदाई क्यों कराना चाहती है, इस बात से सभी अंजान थे.

मोहल्ले के कुछ पुराने लोगों को बस इतना पता था कि कभी यहां एक महिला रहती थी. बाद में वह यह मकान बेच कर कहीं और रहने चली गई थी. पुलिस की बातचीत से पता चला कि पुलिस को शक है कि इस मकान की जमीन के नीचे 34 साल पुराना एक खौफनाक राज दफन है. एक ऐसा राज, जिसे मिट्टी की कई परतों ने ढक रखा है. एक ऐसा राज, जिसे छिपाने वाला शख्स पिछले 34 सालों से सामान्य जिंदगी जी रहा है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...