Social Media Earnings. सोशल मीडिया केवल टाइमपास या मनोरंजन का जरिया नहीं रह गया है. यह कई लोगों के लिए पहचान और कमाई का बड़ा माध्यम बन चुका है. खास बात यह है कि भारत की कई महिलाओं ने इस डिजिटल दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई है. आप भी जानें कि अपने हुनर, मेहनत और क्रिएटिविटी के दम पर ये महिलाएं लाखोंकरोड़ों लोगों तक पहुंच कर किस तरह लाखों रुपए की कमाई कर रही हैं?
डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में हर दिन नए चेहरे सामने आते हैं, लेकिन बहुत कम लोग अपनी प्रतिभा और सच्चे अंदाज से दर्शकों के दिलों में स्थाई जगह बना पाते हैं. सदाब पटेल आज ऐसा ही एक नाम बन चुका है, जो इंस्टाग्राम पर एक वायरल क्रिएटर के रूप में तेजी से पहचान बना रहा है. सोशल मीडिया पर उसे प्यार से 'फनी रिएक्शन बौय’ कहा जाता है.
सादाब पटेल का सफर आसान नहीं रहा. कम उम्र से ही जीवन की जिम्मेदारियों ने उसे मजबूत बनाया. पारिवारिक हालातों के कारण उसे जल्दी काम करना पड़ा, लेकिन उस के भीतर कुछ बड़ा करने की चाह हमेशा जीवित रही. शुरुआत में सोशल मीडिया उस के लिए केवल मनोरंजन का साधन था, न कि करिअर का विकल्प.
उस की डिजिटल यात्रा टिकटौक के दौर में शुरू हुई, जब उस के भाई वीडियो बनाया करता था. सादाब ने खुद कंटेंट क्रिएटर बनने के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन जब भी वह वीडियो में नजर आता, उस की एक्सप्रेशंस और सहज अभिनय लोगों को तुरंत पसंद आ जाता. कई वीडियो वायरल हुए, लेकिन उस समय उस ने इस संकेत को गंभीरता से नहीं लिया.






