Maharashtra News: गैरमर्द से संबंध रखने वाली पत्नी जब रिश्ते की मानमर्यादा को भूल जाए, तब पति का खून खौलना लाजिमी है. जैसा पुणे के समीर के साथ हुआ. टीचर पत्नी को लाख समझाया, लेकिन वह नाजायज रिश्ते के सुख में खोई रही. फिर रोंगटे खड़े कर देने वाला जो क्राइम हुआ, उस की तुलना 'दृश्यम’ फिल्म से होने लगी. आखिर क्यों और कैसे हुआ यह सब? पढ़ें, इस क्राइम स्टोरी में...

महाराष्ट्र में पुणे के शिवने इलाके में रहने वाला एक गैराज व्यवसायी समीर पंजाबराव जाधव अपनी टीचर पत्नी अंजलि को पा कर बेहद खुश था. उस की खूबसूरती और लुभावनी अदाओं पर मानो वह मर मिटने को हमेशा तैयार रहता था. एक खुशहाल दंपति की तरह वह अपनी गुजरबसर कर रहे थे. दोनों अपनीअपनी कमाई से घर में सुखसंपति से खुशहाल थे. सब कुछ सही चल रहा था. श्री स्वामी संकुल अपार्टमेंट के बगल में 304 नंबर के प्लौट पर उन का ठिकाना था.

दोनों का एकदूसरे पर भरोसा भी गजब का था. उन के बीच किसी भी तरह की शिकवाशिकायत नहीं थी. किसी से कोई भूल हो जाने पर वे तुरंत सौरी बोल देते थे. रात के वक्त अंजलि बाथरूम में थी, तब उस के मोबाइल पर एक वाट्सऐप मैसेज को पढ़ कर समीर चौंक पड़ा था. लिखा था, 'हाय! हैलो सैक्सी डार्लिंग! कैसी हो?’’

उस के बाद लगातर 3-4 इमोजी के मैसेज भी आए. वे दिल बने हुए थे. मैसेज करने वाले का टाइटल नाम 'पाटिल’ था. इस मैसेज ने समीर के दिमाग में खलबली मचा दी थी. वह इसे ले कर तरहतरह की बातें सोचने लगा था. उस का दिमाग जितना गलत और बेबुनियादी बातें सोच सकता था, सोच चुका था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...