UP Honor Killing. सोनी अपने प्रेमी से रात को घंटों फोन पर बात तो करती ही थी, घर वालों की चोरी से नदी किनारे उस से मिलने भी जाती थी. भाई शिवम ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उस ने उस से स्पष्ट कह दिया कि अगर उस ने रोका तो वह प्रेमी के साथ भाग जाएगी. शिवम से बहन की यह धमकी बरदाश्त नहीं हुई और...
28 अप्रैल, 2016 की सुबह संतकबीरनगर जिले के थाना महुली के थानाप्रभारी संतोष तिवारी थाने में बैठे सहयोगियोंसे पुराने मामलों पर चर्चा कर रहे थे कि बदहवास हालत में आए एक युवक ने घबराए स्वर में कहा, ‘‘सर, मेरी 17 साल की बहन सोनी कल रात से गायब है.’’
https://youtube.com/shorts/ceDGozTfgvc?si=C7wq_fUncLSu0rgJ
इस तरह की और वीडियो देखने के लिए मनोहर कहानियां का चैनल सब्सक्राइब करें
संतोष तिवारी ने उस युवक को सामने पड़ी कुरसी पर बैठने का इशारा करते हुए कहा, ‘‘साफसाफ बताओ क्या बात है?’’ ‘‘सर, मेरा नाम शिवम यादव है. मैं मुखलिसपुर का रहने वाला हूं. मेरी बहन सोनी कल रात से गायब है, जिसे हम लोगों ने बहुत खोजा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली.’’ अपना नाम शिवम बताने वाले युवक ने कहा.
‘‘ऐसा करो, तुम गुमशुदगी की तहरीर थाने में दे दो, जिस से हम पुलिसिया काररवाई कर सकें.’’ संतोष तिवारी ने कहा. ‘‘सर, मैं अपने घर वालों को साथ ले कर आता हूं, जिस से अपनी बहन की गुमशुदगी की तहरीर दे सकूं.’’ शिवम ने कहा और थाने से चला गया.
संतोष तिवारी को शिवम का यह व्यवहार कुछ अजीब लगा. लेकिन उन्होंने सोचा कि हो सकता है वह अपने घर के बड़ेबुजुर्गों द्वारा बहन की गुमशुदगी दर्ज कराना चाहता हो. लेकिन वह गया तो पूरा दिन बीत जाने के बाद भी लौट कर नहीं आया. इस से संतोष तिवारी को लगा कि शायद उस की बहन घर लौट आई है, इसीलिए वह थाने लौट कर नहीं आया.






