Maharashtra Crime Story. जिस प्रिया से जयेश अटूट प्यार करता था, उस की जिद ने उस के मन में ऐसी नफरत पैदा कर दी कि उस ने सजा की चिंता किए बगैर उस की हत्या ही नहीं कर दी, उस की लाश को ऐसा ठिकाने लगाया कि पुलिस को उस की हड्डी तक नहीं मिली.

महाराष्ट्र के थाणे जनपद के उपनगर डोंबिवली की आजरे पाड़ा साईं दर्शन इमारत की तीसरी मंजिल पर रहने वाली सोबिका परिमल सिकंदर काफी परेशान थी. इस की वजह यह थी कि उस दिन उस के यहां सुबह से ही पानी नहीं आ रहा था, जिस की वजह से वह नहाई तक नहीं थी.

वहां से कुछ दूर स्थित आजरे गांव में सोबिका की छोटी बहन दीपिका उर्फ प्रिया रहती थी. प्रिया अपने फ्लैट में अकेली ही रहती थी. उस ने सोचा कि घर के बाकी काम वह पानी आने पर कर लेगी, फिलहाल वह नहाने का इंतजाम कर ले. नहाने के लिए वह अपनी छोटी बहन प्रिया के फ्लैट पर चली गई.

https://youtube.com/shorts/ceDGozTfgvc?si=DhW7cRZqVvaKdUrF

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए मनोहर कहानियां का चैनल सब्सक्राइब करें

वह प्रिया के फ्लैट पर पहुंची तो फ्लैट का दरवाजा खुला था और कपड़े वगैरह इधरउधर बिखरे थे. यह सब देख कर उस का दिमाग चकरा गया. फ्लैट में प्रिया नहीं दिखाई दी. वह उस की लापरवाही को अच्छी तरह से जानती थी. उस ने घर के बिखरे सामान को ठीक किया और उसे फोन लगाया.

कई बार फोन लगाने के बाद भी जब दीपिका उर्फ प्रिया से संपर्क नहीं हो सका तो उस ने पड़ोसियों से उस के बारे में पूछा. पर किसी से कोई जानकारी नहीं मिली. उसे लगा, प्रिया जल्दबाजी में कहीं आसपास चली गई होगी. वह नहाधो कर तैयार हो गई, लेकिन तब तक प्रिया नहीं लौटी. वह उस के फ्लैट में ताला लगा कर अपने फ्लैट पर चली आई.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...