Love Triangle Murder. कुछ युवकों की सोच यही रहती है कि वह चाहे कहीं भी मुंह मारते घूमें, लेकिन उन की प्रेमिका केवल उन की ही बन कर रहे. जब युवक खुले सांड की तरह घूम सकता है तो उसे किसी युवती पर लगाम लगाने का अधिकार नहीं. आखिर प्रेमिका किसी की गुलाम तो नहीं होती, वह भी अपनी मनमरजी की मालिक है. यही सोच दृष्टि ने जाहिर की तो...

स्वच्छंद विचारों वाली दृष्टि ने प्यार की नींव रखी तो थी प्रेमी चिराग शिवहरे के साथ, लेकिन उस की अतिमहत्त्वाकांक्षाओं ने उस के कदम अंश जादौन की तरफ मोड़ दिए. फिर दृष्टि के नए आशिक अंश ने चिराग को रास्ते से हटाने के लिए ऐसी साजिश रची कि हत्या के आरोप में अपनी प्रेमिका सहित सलाखों के पीछे पहुंच गया था. हालांकि प्रेमिका दृष्टि के घटना के वक्त घटनास्थल पर मौजूद न रहने की वजह से कोर्ट ने उसे सभी आरोपों से बरी कर दिया और दृष्टि के प्रेमी अंश जादौन को चिराग शिवहरे की हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुना दी.

ग्वालियर जिले के विश्वविद्यालय थाने के टीआई मनीष धाकड़ को 10 जुलाई, 2023 की दोपहर के एक बजे पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा सूचना मिली थी कि जिलाधीश कार्यालय के निकट पहाड़ी के करीब बहने वाले नाले में किसी इंसान की क्षतिग्रस्त लाश पड़ी हुई है.

सूचना मिलने पर टीआई मनीष धाकड़ एक एसआई, एक हैडकांस्टेबल और सिपाहियों को ले कर बताए गई जगह के लिए रवाना हो गए. घटनास्थल थाने से तकरीबन ढाई किलोमीटर दूर था, इसलिए वहां पहुंचने में उन्हें 10 से 15 मिनट का वक्त लगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...