UP Peon Fraud Case : उत्तर प्रदेश में पीलीभीत शिक्षा विभाग, डीआईओएस का चपरासी इल्हाम उर्र रहमान शम्सी पर 5.28 करोड़ रुपए  गबन करने का आरोप लगा है. यह सब उस ने सिस्टम की खामियों का नाजायज फायदा उठा कर किया

उस ने फरजी टीचर बना कर वित्तीय लाभ पहुंचाने के लिए पैसे ट्रांसफर करवा दिए. इस के लिए अपनी 3 पत्नियों में से एक को फरजी शिक्षक बना दिया था. जब इस की जांच हुई, तब उस की पत्नियों के खाते में 50 लाख से अधिक की फिक्स डिपौजिट पाई गई.

बात फरवरी, 2026 की है. बैंक औफ बड़ौदा के मैनेजर एक खाते में मोटी रकम के ट्रांजैक्शन को देख कर चौंक गए. इस की जानकारी उन्होंने जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को देते हुए बताया कि डीआईओएस औफिस में लोगों को मोटे ट्रांजैक्शन हो रहे हैं. इस में सब से बड़ा ट्रांजैक्शन इल्हाम की पत्नी के खाते में हुआ है, जो संदिग्ध लग रहा है

इस सूचना पर जिला अधिकारी ने फौरन डीआईओएस राजीव कुमार को तलब किया. आननफानन में डीआईओएस ने फरवरी में ही इल्हाम और उस की पत्नी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे कर उस पर एफआईआर दर्ज करवा दिया. केस दर्ज कर अधिकारी ने फौरन डीआईओएस राजीव कुमार को तलब किया. फरजीवाड़े की कहानी सामने आने लगी.

जांच के बाद आगे की काररवाई के लिए चपरासी को हिरासत में ले लिया गया. वह करोड़ों के गबन का मुख्य आरोपी बन चुका है. इल्हाम अपनी पत्नी अर्शी खातून को फरजी तरीके से टीचर दिखा कर उस के खाते में वेतन भिजवा रहा था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...