Delhi Crime News: परिवार में अकसर पतिपत्नी के बीच छोटेमोटे विवाद होते रहते हैं, लेकिन कई बार यही विवाद इतना बढ़ जाता है कि मामला जानलेवा बन जाता है. ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां एक पति ने शक के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी. अब सवाल यह उठता है कि आखिर पति पत्नी पर शक क्यों करता था और ऐसा क्या हुआ कि बात हत्या तक पहुंच गई. क्या है इस मर्डर की पूरी कहानी, आइए इस क्राइम स्टोरी को विस्तार से जानते हैं, जो आप को सचेत और सावधान कर देगी.

यह हैरान कर देने वाली घटना देश की राजधानी दिल्ली से सामने आई है, जहां सुरेश नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पूनम पर सिलेंडर से ताबड़तोड़ वार कर दिए. इस हमले में पूनम के सिर और रीढ़ की हड्डी पर गंभीर चोटें आईं, जिस से उस की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के समय उस की डेढ़ साल की बच्ची भी घर में मौजूद थी, जिसे फिलहाल पड़ोसियों के पास सुरक्षित रखा गया है.

बताया जा रहा है कि सुरेश और पूनम के बीच पहले भी अकसर झगड़े होते रहते थे, लेकिन रविवार की रात विवाद इतना बढ़ गया कि सुरेश ने गुस्से में आ कर घर में रखे सिलेंडर से पूनम पर हमला कर दिया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुरेश अपनी पत्नी पर शक करता था और यही शक धीरे-धीरे झगड़े की बड़ी वजह बनता गया, जो आखिरकार हिंसा में बदल गया. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस विवाद के पीछे कोई और कारण तो नहीं था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...