Family Dispute : देवेंद्र और दीप्ति की युगल जोड़ी लाखों में एक थी, मगर दांपत्य जीवन की गाड़ी के इन 2 पहियों में जब तालमेल बैठना बंद हो गया तो 7 साल बाद सड़क किनारे कुछ ऐसा घटनाक्रम घटित हुआ, जिस के बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं था. देवेंद्र सोनी उर्फ दीपक अपनी पत्नी दीप्ति और 7 वर्षीय बेटी सोनिया के साथ कोरबा आया था. पहले पहल दोनों ने बालको नगर स्थित अपने भारतीय स्टेट बैंक के काम को निपटाया. बहुत दिनों से देवेंद्र पत्नी से कह रहा था कि कि अपने बैंक अकाउंट को अब बिलासपुर ट्रांसफर करवा ले. लगे हाथ उस दिन देवेंद्र सोनी ने पत्नी के अकाउंट में नौमिनी में अपना नाम भी दर्ज करवा लिया था.

दीप्ति का बचपन कोरबा के बालको नगर में बीता था. यहां भारत अल्मुनियम कंपनी, जो देश की प्रथम सार्वजनिक क्षेत्र की अल्युमिनियम कंपनी कहलाती थी, में उस के पिता कृष्ण कुमार सोनी काम करते थे. एक सहेली रजनी से भी उस की अकसर फोन पर बात होती थी. उस से भी उस दिन मुलाकात हो गई दीप्ति बहुत खुश थी. मगर अचानक जाने क्या हुआ कि वह परेशान नजर आने लगी. पतिपत्नी दोनों की युगल जोड़ी रजनी के यहां शाम की चाय नाश्ते के बाद बेटी सोनिया को परिजन के यहां छोड़ दिया. इस के बाद वह गृहनगर सरकंडा, बिलासपुर की ओर अपनी मारुति ब्रेजा कार सीजी10 एयू 6761 से रवाना हो गए.

देवेंद्र ने गौर किया कि दीप्ति आज दिन भर तो खुश नजर आ रही थी मगर बाद में शाम होतेहोते कुछ परेशान नजर आने लगी.  उस ने उस की ओर देखते हुए संशय भाव से पूछा, ‘‘क्या बात है दीपू, तुम उखड़ीउखड़ी सी दिखाई दे रही हो.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...