Romantic Story: खूबसूरत और जवान कोयल स्टेशन मास्टर की मिलीभगत से ड्रग्स सप्लाई का धंधा करती थी. एक दिन कोयल ने मल्टीनैशनल कंपनी में जौब करने वाले रवि को भी अपने जाल में फांसने की चाल चली, लेकिन उसी दौरान रवि ने ऐसा कदम उठाया कि...

रवि बड़ी ही बेचैनी से उस छोटे से रेलवे प्लेटफार्म पर टहल रहा था. रात के 10 बज रहे थे. चारों ओर एकदम सन्नाटा सा छाया हुआ था. इक्कादुक्का मुसाफिर प्लेटफार्म पर बनी बेंच पर चादर ओढ़े सो रहे थे. इस छोटे से गांव के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का रात भर इंतजार करने को रवि विवश था.

रवि एक मल्टीनैशनल कंपनी में सीनियर एग्जीक्यूटिव था. वह अपने बेस्ट फ्रेंड और बचपन के साथी मोहित की शादी में शामिल होने उस के खास अनुरोध पर मोहित के गांव आया हुआ था. आते समय तो मोहित उसे लेने रेलवे स्टेशन पर आया था, पर अब नईनई शादी के बाद होने वाले संस्कारों की वजह से अभी उसे घर से बाहर नहीं आने दिया गया.

और मजे की बात तो यह कि रवि को नई दुलहन का चेहरा तक देखने को न मिला. इस गांव में घूंघट प्रथा का कुछ ज्यादा ही चलन था. और ऐसी मान्यता थी कि एक सप्ताह तक नवदंपति घर से बाहर नहीं निकल सकते, अन्यथा बुरी नजर लगने का डर रहता है और इसीलिए अब जाते समय रवि को अकेले ही गांव से स्टेशन जाना पड़ रहा था.

वैसे तो रवि ने टैक्सी बुलवाने की भी सोची, पर वह भी संभव न हो पाया क्योंकि इस गांव तक पहुंचने वाला रास्ता भारी बारिश की वजह से पुल टूटने के कारण बंद हो गया. अब रवि के लिए शहर पहुंचने का एकमात्र जरिया थी सिर्फ ट्रेन.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...