Kerala News: रंजिनी फौजी प्रेमी दिविल के सामने बहुत गिड़गिड़ाई, लेकिन वह उस से शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ, बल्कि उस पर अबौर्शन कराने का दबाव बनाने लगा. रंजिनी ने उस की बात नहीं मानी और 2 बेटियों को जन्म दिया. इस के बाद इस कुंवारी मां और उस की बच्चियों का ऐसा हश्र हुआ कि...

केरल के कोल्लम जिले के आंचल गांव की रहने वाली 70 साल की सांथम्मा मंदिर के बरामदे में बैठी फूल बेच रही थी. 4 जनवरी को उसी दौरान उस के सस्ते मोबाइल की घंटी बजी. सांथम्मा ने फोन की स्क्रीन पर नंबर देखा. नंबर एकदम अनजान था. फिर भी उस ने फोन उठाया. दूसरी ओर से फोन करने वाले की भारी और रौबदार आवाज सुनाई दी. यह आवाज पुलिस अधिकारी की थी.

हमेशा कानूनी दांवपेंच और रौब से बात करने वाले पुलिस अधिकारी की आवाज में उस समय स्नेह का पुट था. उस ने कहा, ''अम्मा, आप की प्रार्थना और हमारी मेहनत सफल हुई. देर भले हुई, पर 19 साल की जहमत के बाद हम ने उन दोनों नराधमों को पकड़ लिया है.’’

यह सुन कर अनायास ही बूढ़ी सांथम्मा के गाल आंसुओं से भीग रहे थे. गांव के किसी आदमी ने यह समाचार टीवी पर देखा था, इसलिए पूरे गांव में यह बात फैल गई थी, जिस से गांव वाले सांथम्मा के पास दौड़े आए थे. पुलिस की यह बड़ी उपलब्धि थी, इसलिए थोड़ी देर में मीडिया वाले भी सांथम्मा का इंटरव्यू लेने आ गए थे. सांथम्मा ने कांपती आवाज में सब से पहले यही कहा था, ''मैं अदालत से यही प्रार्थना करती हूं कि वे दोनों हत्यारे जब तक जिंदा रहें, तब तक वे सूरज का उजाला न देख पाएं.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
₹ 399₹ 299
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
₹ 1239₹ 799
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...